Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ग्रीन वैली के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घायल को आनन फानन में पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी शाहनवाज स्कूटी पर सवार होकर बुलंदशहर रोड पर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह ग्रीन वेली के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे की सूचना मिलने पर घायल के पिता साबुद्दीन व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



