Weather Report: उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। IMd के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। IMd के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं> जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार), 7 अगस्त को मौसम साफ रहेगा।

यूपी के इन जिलों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवा में कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ लाइन) उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश से अब हिमालय की तलहटी की तरफ खिसक रहा है। इससे बुदेलखंड और पश्चिमी यूपी में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश में कमी होगी। वहीं, प्रदेश के पूर्वी और मध्य के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों तक तराई बेल्ट के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिद्धार्थनगर में सर्वाधिक 11 सेमी. बारिश रिकार्ड की गई।

बारिश की इन जिलों में चेतावनी

सोमवार को गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती , बहराइच और आसपास जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देवरिया, बस्ती , गोंडा , लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, पीलीभीत और आसपास के जिलों में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह किया गया तापमान दर्ज

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेशभर में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान कानपुर में 34.5 डिग्री और मेरठ में 34.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की कड़ी में प्रदेश में सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 23.8 मिलीमीटर और बरेली में 24.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली का क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश की गतिविधि काफी कम रहेगी। IMd के अनुसार, 7 अगस्त को दोपहर ढलने के बाद बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में 7 और 8 अगस्त को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा जबकि 9 अगस्त से बारिश को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 13 अगस्त तक दिल्ली में बारिश हल्की हो सकती है।

Weather report: उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News