रहस्यमय रासायनिक गंध से वाशिंगटन क्षेत्र के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रुकीं

वाशिंगटन, 14 मार्च (khabarwala24)। अमेरिका के वॉशिंगटन क्षेत्र में एक अहम एयर ट्रैफिक कंट्रोल फैसिलिटी में तेज रासायनिक गंध महसूस होने के बाद शुक्रवार को कई एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा प्रभावित हुई।इस व्यवधान का असर रोनाल्ड रीगल वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

वाशिंगटन, 14 मार्च (khabarwala24)। अमेरिका के वॉशिंगटन क्षेत्र में एक अहम एयर ट्रैफिक कंट्रोल फैसिलिटी में तेज रासायनिक गंध महसूस होने के बाद शुक्रवार को कई एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं, जिससे पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा प्रभावित हुई।

इस व्यवधान का असर रोनाल्ड रीगल वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा।

एविएशन अधिकारियों के मुताबिक यह गंध वर्जीनिया स्थित पोटोमैक कंसोलिडेटेड टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल (टीआरएसीओएन) सुविधा से आई, जो वाशिंगटन-बाल्टीमोर क्षेत्र और वर्जीनिया के कुछ हिस्सों के हवाई अड्डों के लिए एयर ट्रैफिक का प्रबंधन करती है।

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) इस गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “एफएए पोटोमैक ट्रैकॉन से आ रही तेज गंध के स्रोत का पता लगाने और उससे प्रभावित हवाई संचालन को सामान्य करने के लिए काम कर रहा है।”

एफएए ने प्रभावित हवाई अड्डों पर अस्थायी “ग्राउंड स्टॉप” जारी किया, जिसके तहत विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में शाम को उड़ानें फिर से शुरू कर दी गईं, हालांकि एयरलाइनों को लंबित उड़ानों को व्यवस्थित करने में समय लगने के कारण देरी बनी रही।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब पोटोमैक ट्रैकॉन सुविधा के भीतर “तेज रासायनिक गंध” की शिकायतें सामने आईं, जिससे वहां काम कर रहे कुछ एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के काम पर असर पड़ा। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पोटोमैक ट्रैकॉन एक महत्वपूर्ण रडार एप्रोच कंट्रोल केंद्र है, जो अमेरिकी राजधानी क्षेत्र के कई बड़े एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों की आवाजाही का समन्वय करता है। यह सुविधा बाल्टीमोर-वॉशिंगटन और रिचमंड-शार्लोट्सविल क्षेत्रों के लिए भी एयर ट्रैफिक नियंत्रण सेवाएं प्रदान करती है।

उड़ानों पर रोक का असर एयरलाइनों के शेड्यूल पर भी पड़ा। एविएशन आंकड़ों के अनुसार ग्राउंड स्टॉप लागू होने के बाद प्रभावित एयरपोर्ट से रवाना होने वाली लगभग एक-चौथाई से एक-तिहाई उड़ानों में देरी हुई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें रनवे पर खड़े विमान में काफी देर तक बैठना पड़ा, जबकि कुछ को विमान से उतरने के लिए कहा गया क्योंकि एयरलाइंस सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।

शाम तक धीरे-धीरे उड़ानें फिर शुरू हो गईं, लेकिन व्यस्त क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में सामान्य संचालन बहाल करने में कुछ समय तक देरी जारी रही।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News