CLOSE

Hapur News ई-रिक्शा चालकों के लिए स्थायी स्टैंड और रूट विस्तार की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर में ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठोस समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि हापुड़ में लगभग 10 हजार ई-रिक्शा संचालित हैं और इतने ही परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर इस रोजगार से जुड़ी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

एसोसिएशन का कहना है कि पिछले कुछ समय से प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए रूट काफी छोटे कर दिए गए हैं, जिससे चालकों की आय पर गंभीर असर पड़ा है। पहले जहां चालक दिनभर में पर्याप्त सवारी लेकर ठीक-ठाक कमाई कर लेते थे, वहीं अब आमदनी आधी से भी कम रह गई है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है और चालक मानसिक तथा आर्थिक दबाव में जीवन यापन कर रहे हैं।

चालकों को अनावश्यक परेशान न किया जाए (Hapur News)

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पुलिस द्वारा लगातार सख्ती किए जाने से चालकों में भय का माहौल है। मामूली बातों पर चालान और रोक-टोक से उनका काम प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं ताकि नियमों का पालन भी हो और चालकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना भी न करना पड़े।

- Advertisement -

स्थायी स्टैंड बनवाया जाए (Hapur News)

एक बड़ी समस्या स्थायी स्टैंड की कमी को लेकर भी उठाई गई। वर्तमान में हापुड़ में ई-रिक्शा खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है, जिसके कारण चालकों को सड़क किनारे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति भी बनती है और पुलिस कार्रवाई का खतरा भी बना रहता है। एसोसिएशन ने मांग की है कि शहर में प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारित किए जाएं ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-