CLOSE

Hapur News: छिजारसी टोल पर भाकियू का प्रदर्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:छिजारसी टोल प्लाजा पर किसानों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का स्पष्ट कहना था कि किसानों के साथ अभद्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या था पूरा मामला

मंगलवार को भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता छिजारसी टोल पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। ज्ञानेश्वर त्यागी का कहना है कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टोल अफसर और कर्मचारी इस ओर गंभीर हो जाएं अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल पर जब कोई नई कंपनी आती है तो वह दोबारा से स्थानीय गाड़ियों के कागजों की जांच कर लोकल का पास बनाती है। इस तरह का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आश्वासन पर किसान वापस लौटे

धरना पर पहुंचे पर टोल प्रबंधक संदीप जादव ने किसान नेताओं को समझाया और आश्वासन दिया कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस आवश्वास पर कार्यकर्ता वापस लौटे।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

युवा जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह गुड्डू, फफेंद्र सिंह, ललित शर्मा, मुनेंद्र सिंह, शेर सिंह, अदनान राजपूत, धर्मवीर त्यागी, मुकेश त्यागी, विपिन त्यागी, औरंगजेब, प्रेमवीर सिंह, यामीन, निशांक, शोभित, अरुण आदि मौजूद थे।

Hapur news: छिजारसी टोल पर भाकियू का प्रदर्शन Add Hapur news: छिजारसी टोल पर भाकियू का प्रदर्शन Hapur news: छिजारसी टोल पर भाकियू का प्रदर्शन Hapur news: छिजारसी टोल पर भाकियू का प्रदर्शन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-