Hapur News गंगा का उफान जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: गंगा में उफान का सिलसिला जारी रहने से खादर क्षेत्र में दहशत है। बिजनौर बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी आने पर जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इससे ग्रामीण सहमे हैं। मैदानी क्षेत्र में मानसूनी वर्षा शुरू है। उत्तराखंड के पहाड़ों में झमाझम […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: गंगा में उफान का सिलसिला जारी रहने से खादर क्षेत्र में दहशत है। बिजनौर बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी आने पर जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इससे ग्रामीण सहमे हैं। मैदानी क्षेत्र में मानसूनी वर्षा शुरू है। उत्तराखंड के पहाड़ों में झमाझम वर्षा पिछले कई सप्ताह से जारी है। खादर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों बीघा निचले जंगल समेत वहां से जुड़े संपर्क मार्गों पर गंगा का पानी बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों को खेतों तक आवागमन करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

गांव गड़ावली, लठीरा, नवाबांस, आरकपुर बख्तावरपुर, शाकरपुर, न्यामतपुर, अब्दुल्लापुर, इनायतपुर सहित कई गांवों की आबादी से सटे निचले जंगल में गंगा का पानी पर गया है। इससे आने वाले दिनों में संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।

एक लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया

कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर भी बिजनौर बैराज से एक लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इसके बुधवार की सुबह तक गढ़ क्षेत्र में आने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में कई सेंटीमीटर की वृद्धि हो सकती है। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार की देर शाम बढ़कर समुद्रतल से 198.40 सेंटीमीटर के निशान पर पहुंचने के बाद भी वृद्धि जारी है। जिससे खतरा बिंदु का 199.33 मीटर वाला निशान अब सिर्फ 13 सेंटीमीटर ही दूर है।

10 साल पहले गंगा में आई थी बाढ़

वर्षा के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी पर झमाझम वर्षा होने पर बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाता है। इससे गढ़–ब्रजघाट गंगा में हर साल उफान आने पर खादर क्षेत्र के कई गांवों के निचले जंगल समेत संपर्क रास्तों पर पानी भर जाता है। पिछले 10 साल से गंगा नदी में बाढ़ आने की स्थिति नहीं बनी है। 17 जून 2013 को केदारनाथ में आई सुनामी के अगले दिन गढ़- ब्रजघाट गंगा में बाढ़ आई थी। इसने जून माह में बाढ़ आने का 131 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया था।

अफसर रख रहे लगातार निगाह

गंगा के जल स्तर को लेकर अफसर लगातार निगाह रख रहे हैं। लेखपालों समेत राजस्व कर्मियों से खादर क्षेत्र में हो रहे गंगा के जलभराव के साथ ही जलस्तर में हो रही वृद्धि की निगरानी रखी जा रही है।

यह बनाई गई है राहत चौकियां

आलमपुर- भगवतपुर चौकी :गांव एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर, माकनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर

झड़ीना अब्दुल्लापुर-इनायतपुर चौकी : कोथला खादर, अब्दुल्लापुर, मुकीमपुर

नक्का कुआं गढ़ चौकी : गांव रामपुर, न्यामतपुर, मुहम्मदपुर, शाकरपुर

मीरा रेती चौकी गढ़: गांव लठीरा, गढ़ खादर, गडावली, नयाबास, बख्तावरपुर,आरकपुर

ब्रजघाट – आलमगीरपुर चौकी : गंगानगर, प्रेमनगर, चित्तौड़ा, मोहम्मदपुर खादर, सालाबाद आलमनगर खादर, नवादा खुर्द खादर

Hapur news गंगा का उफान जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर Add Hapur news गंगा का उफान जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर Hapur news गंगा का उफान जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर Hapur news गंगा का उफान जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News