खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : कचहरी गेट के ठीक सामने पिछले साल 16 अगस्त को पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या करने वाले तीन शूटरों पर एडीजी राजीव सभरवाल ने एक-एक लाख रुपये का ईनाम की घोषणा की है।
शूटरों के घर की कुर्की हो चुकी है । इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की भी तैयारी है।
16 अगस्त 2022 को कचहरी गेट के सामने दिन-दहाड़े पेशी पर आए हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अनंगपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर लखन की कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी।
मामले में हत्याकांड के षड़यंत्र में शामिल कई लोगों को गिरफ्तारी कर चुकी है, लेकिन शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटर जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के नंगला नैनसुख निवासी मनोज भाटी, हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के भैंसरावली निवासी अंकित और थाना सारन के नंगला निवासी शुभम अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
पिछले कई माह से पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। हापुड़ पुलिस द्वारा इनके घरों की कुर्की की जा चुकी है। एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एडीजी राजीव सभरवाल ने ईनाम की धनराशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी है। पहले इनपर 50-50 हजार का ईनाम घोषित था। शूटरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


