Lucknow News टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश में हापुड़ का आया चौथा स्थान, जानिए टाॅप टेन में कौन कौन से रहे जिले…

Lucknow News Khabarwala24News Lucknow : रोगियों को टेलीमेडिसिन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मुहैया कराने में हमीरपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जालौन दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, हापुड़ जनपद चौथे स्थान पर रहा है। लखनऊ प्रदेश में आठवें स्थान पर है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala24News Lucknow : रोगियों को टेलीमेडिसिन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मुहैया कराने में हमीरपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जालौन दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, हापुड़ जनपद चौथे स्थान पर रहा है। लखनऊ प्रदेश में आठवें स्थान पर है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन से सलाह मुहैया कराई गई है। यह तथ्य स्वास्थ्य विभाग की टेलीमेडिसिन सेवा के साप्ताहिक मूल्यांकन में सामने आए हैं।

प्रदेश के सभी जिलों में टेलीमेडिसिन सेवा चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 70 से 80 प्रतिशत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को टेलीमेडिसिन से जोड़ रखा है। लखनऊ में 176 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेलीमेडिसिन की सुविधा है। टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से 93 प्रतिशत मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह दिलाई गई। सात प्रतिशत मरीजों को किन्हीं कारणों से सलाह नहीं मिल सकी। डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को मुफ्त जांच और दवाएं मुहैया कराई गईं।

प्रदेश में सबसे आगे रहा हमीरपुर

हमीरपुर पहले, जालौन दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर है। हापुड़ चौथे और वाराणसी पांचवें स्थान पर हैं। यहां आने वाले 96 फीसदी मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञों को सलाह मिली। फर्रुखाबाद 95 फीसदी मरीजों को टेलीमेडिसिन से इलाज देकर छठे स्थान पर है। गौतम बुद्ध नगर सातवें स्थान पर है। यहां 94 फीसदी मरीजों को इलाज मिला। फतेहपुर में 91 फीसदी और मेरठ के स्वास्थ्य उपकेंद्र में आने वाले 87 प्रतिशत मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से लाभ मिला।

सबसे पीछे रहा गोंडा

अगर सबसे पीछे वाले जिले की बात की जाए तो वह गोंडा है। यहां 297 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इनमें आने वाले 39 प्रतिशत मरीजों को ही टेलीमेडिसिन से इलाज मिल सका। अम्बेडकरनगर में 252 सेंटर में महज 41 प्रतिशत मरीजों को ही टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ मिल सका। उसके बाद इटावा है। यहां 137 केंद्रों में 44 प्रतिशत मरीजों को इलाज मिल सका। संभल में 215 सेंटर हैं। इसमें 54 प्रतिशत मरीजों को इलाज मिल सका।

Lucknow news टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश में हापुड़ का आया चौथा स्थान, जानिए टाॅप टेन में कौन कौन से रहे जिले... Add Lucknow news टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश में हापुड़ का आया चौथा स्थान, जानिए टाॅप टेन में कौन कौन से रहे जिले... Lucknow news टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश में हापुड़ का आया चौथा स्थान, जानिए टाॅप टेन में कौन कौन से रहे जिले... Lucknow news टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश में हापुड़ का आया चौथा स्थान, जानिए टाॅप टेन में कौन कौन से रहे जिले...

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News