नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: सीनियर मिक्स्ड टीम इवेंट में आर्मी के लक्षिता-श्रवण का जलवा, साधा गोल्ड पर निशाना

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (khabarwala24)। 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन) में शुक्रवार को आर्मी की जोड़ी लक्षिता बिश्नोई और श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में शुक्रवार को लक्षिता और श्रवण ने हरियाणा की सुरुचि सिंह और सम्राट राणा को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (khabarwala24)। 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन) में शुक्रवार को आर्मी की जोड़ी लक्षिता बिश्नोई और श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में शुक्रवार को लक्षिता और श्रवण ने हरियाणा की सुरुचि सिंह और सम्राट राणा को 16-10 से शिकस्त देकर खिताब जीता।

लक्षिता (290-12x) और श्रवण (292-9x) ने 582-21x के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए टॉप पर क्वालीफाई किया था, जबकि हरियाणा 582-14x के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

- Advertisement -

राजस्थान 576-21x के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिसमें अंजलि शेखावत ने 288-11x और अमित शर्मा ने 288-10x का स्कोर किया।

रेलवे ने 576-20x के साथ चौथा क्वालीफिकेशन स्थान हासिल किया, जिसमें साक्षी अनिल सूर्यवंशी ने 289-8x और सौरभ चौधरी ने 287-12x का योगदान दिया।

सीनियर मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में राजस्थान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अंजलि शेखावत-अमित शर्मा की जोड़ी ने रेलवे की साक्षी अनिल सूर्यवंशी-सौरभ चौधरी की जोड़ी को 17-13 से मात दी।

- Advertisement -

कर्नाटक के जोनाथन गेविन एंटनी और अवंतिका मधु ने जूनियर मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। इस टीम ने फाइनल में हरियाणा के कपिल बैंसला और पलक गुलिया के विरुद्ध 17-11 से शानदार जीत हासिल की। कर्नाटक की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही अपना नियंत्रण रखते हुए अपनी क्वालीफिकेशन की निरंतरता को गोल्ड में बदला।

मध्य प्रदेश ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। आराध्या मिश्रा और युगप्रताप सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड के अभिनव देशवाल और यशस्वी जोशी पर 16-2 से शानदार जीत दर्ज की।

यूथ कैटेगरी में मध्य प्रदेश के आराध्या मिश्रा और युगप्रताप सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के गैंबर्या वी गौड़ा और डैरेन को 16-8 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, आर्मी की तरफ से हिमांशी जांगड़ा और पवन मंडीवाल ने उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा और उर्वा चौधरी को 16-12 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News