हापुड़ में धूमधाम से हुआ इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का आयोजन

हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेजी से विकास की नई लहर चल पड़ी है। शुक्रवार को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के एच ब्लॉक में “इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025″ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना रहे। योगी सरकार का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तेजी से विकास की नई लहर चल पड़ी है। शुक्रवार को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के एच ब्लॉक में “इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025″ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना रहे।

योगी सरकार का 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2029 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में हापुड़ को नया ग्रोथ इंजन बनाने के लिए यह समिट आयोजित की गई है। मंत्री जी ने बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के जरिए जिले में तेज विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा और लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।

- Advertisement -

हापुड़ में धूमधाम से हुआ इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का आयोजन

300 से ज्यादा बिल्डरों-उद्यमियों ने दिए सुझाव

समिट में करीब 300 बिल्डर, उद्यमी, आर्किटेक्ट और निवेशक पहुंचे। माननीय मंत्री द्वारा इन्वेस्टर समिट में आए बिल्डर, उद्यमी , आर्किटेक्ट आदि से अपने सुझाव देने एवं शहर तथा गांव के आसपास किस तरह से विकास हो सकता है इस पर भी चर्चा की गई। प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन ने बताया कि सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए कि शहर और आसपास के गांवों में कैसे तेजी से विकास किया जाए। सबने एक स्वर में कहा कि हापुड़ में निवेश का बहुत बड़ा मौका है।

ये बड़ी योजनाएं आने वाली हैं

मंत्री जी ने बताया कि प्राधिकरण जल्द ही कई नई योजनाएं ला रहा है:

- Advertisement -
  • हरिपुर में बड़ी आवासीय योजना
  • गढ़मुक्तेश्वर में गंगा धाम योजना
  • कई कमर्शियल और आवासीय प्रोजेक्ट

इन सबके जरिए हापुड़ में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा।

हापुड़ में धूमधाम से हुआ इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का आयोजन

कौन-कौन रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण वी सी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

हापुड़ अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की राह पर है। आने वाले दिनों में यहां बड़े-बड़े प्रोजेक्ट देखने को मिलेंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News