संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार ने पीएम मोदी का जताया आभार

कोलकाता, 8 दिसंबर (khabarwala24)। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना संबोधन दिया। वंदे मातरम की चर्चा के बीच बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के पोते सजल चट्टोपाध्याय ने कहा कि अगर हम हिंदू हैं तो हमें वंदे मातरम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कोलकाता, 8 दिसंबर (khabarwala24)। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना संबोधन दिया। वंदे मातरम की चर्चा के बीच बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के पोते सजल चट्टोपाध्याय ने कहा कि अगर हम हिंदू हैं तो हमें वंदे मातरम को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को जानना होगा कि वंदे मातरम क्या है और किसने इसे लिखा है। अगर हम नहीं जानेंगे तो यह वंदे मातरम का अपमान जैसा होगा।

- Advertisement -

सजल चट्टोपाध्याय ने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री को मेरी ओर से और मेरे परिवार की ओर से प्रणाम। उन्होंने आज जो किया वह बहुत पहले होना चाहिए था। हम उनके आभारी हैं, मेरा परिवार आभारी है, और शायद पूरा भारत भी आभारी होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोलकाता के 5 नंबर प्रताप चट्टोपाध्याय लेन स्थित उस घर की कोई देखभाल नहीं कर रही, जहां बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी अंतिम सांस ली थी। उन्होंने कहा कि उस मकान में मेरे दादा बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का देहांत हुआ है। वह घर उन्होंने अपने पैसे से खरीदा था, इसकी मेंटेनेंस के लिए मैंने लोकल काउंसलर को कहा था। कई बार कॉल की, लेकिन उठाई नहीं। उसके बाद मैंने व्हाट्सएप किया तो उन्होंने कहा कि देखेंगे, लेकिन पता नहीं उन्होंने क्या देखा। लाइब्रेरी केवल नाम की है, जो खुलती ही नहीं है। वह हैरिटेज प्रॉपर्टी है, उसे पब्लिक के लिए खोलना चाहिए, लेकिन खोलते नहीं हैं। अगर कोई राजनेता बंकिम बाबू को श्रद्धांजलि देने जाता है तो वह भी नहीं देने दी जाती है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह उस ऐतिहासिक घर के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी ले।

- Advertisement -

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जैसे देश के विभिन्न राज्यों में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर कई विश्वविद्यालय हैं, उसी तरह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पर भी एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। लोगों को जिस तरह से रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में जानकारी है, इसी प्रकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News