‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की ‘ऑस्कर’ की बात

मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन तो कर ही रही है, लेकिन साथ ही इसका हर किरदार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा है।इस मल्टीस्टारर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन तो कर ही रही है, लेकिन साथ ही इसका हर किरदार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा है।

इस मल्टीस्टारर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। अपने किरदार में जान डालने के लिए एक्टर ने एक्सप्रेशन से लेकर शानदार डायलॉग डिलीवरी की है। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान भी अभिनेता की एक्टिंग देखकर हैरान हैं।

- Advertisement -

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की है और उन्हें ऑस्कर से सम्मानित करने की बात कही है। फराह खान ने इंस्टास्टोरी पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें एक तरफ अक्षय खन्ना रहमान डकैत बने दिख रहे हैं और दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते दिख रहे हैं। यह सीन फिल्म ‘तीस मार खान’ का है। वीडियो को पोस्ट कर फराह खान ने लिखा, “अक्षय खन्ना, आप सच में ऑस्कर डिजर्व करते हैं।”

सोशल मीडिया पर भी अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उनके आंखों के एक्सप्रेशन बेचैनी पैदा करते हैं और हत्या के जिस सीन को उन्होंने किया है, उससे सिहरन पैदा होती है। अभिनेता ने किरदार में इतनी नेगेटिव ऊर्जा डाल दी कि मानो रहमान डकैत दहशत लेकर दोबारा पैदा हो गया हो।

दर्शकों को उनका किरदार इसलिए भी पसंद आया क्योंकि उन्हें अभी तक कॉमेडी के हल्के-फुल्के अंदाज में फिल्मों में देखा गया था, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका नया ही रूप देखने को मिला है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है।

- Advertisement -

फिल्म में उनके किरदार को दमदार बनाने के लिए एक अरबी गाना भी फिल्माया गया, जिसमें वे आंखों में दहशत लिए मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस गाने की तुलना एनिमल के ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग से की जा रही है। इन दोनों ही गानों ने विलेन की एंट्री को धांसू बनाया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News