पाकिस्तान: सिंधी कल्चर डे रैली का रास्ता बदलने से मचा बवाल, कइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कराची, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान के कराची में सिंधी कल्चर डे रैली में आए लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने डंडे बरसाए और कइयों को हिरासत में भी लिया। रविवार को शहर के शरिया फैसल में पुलिस ने अचानक ही लोगों से तयशुदा मार्ग छोड़कर दूसरे पर चलने को कहा। कथित तौर पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कराची, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान के कराची में सिंधी कल्चर डे रैली में आए लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने डंडे बरसाए और कइयों को हिरासत में भी लिया। रविवार को शहर के शरिया फैसल में पुलिस ने अचानक ही लोगों से तयशुदा मार्ग छोड़कर दूसरे पर चलने को कहा। कथित तौर पर लोग नाराज हो गए और मामला बिगड़ गया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

जिओ टीवी ने कराची पुलिस के हवाले से बताया कि रैली में शामिल लोगों की पुलिस से बहस हुई, फिर पत्थर फेंके गए। कथित तौर पर इससे पेट्रोल वैन और एक पानी के टैंकर के शीशे टूट गए। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने

फायरिंग की और लोगों को हिरासत में लिया।

वहीं इस पूरे वाकए के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं। लोगों का आरोप है कि हर साल वो लोग ऐसा करते हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने उनसे गलत व्यवहार किया, यहां तक कि अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन पर गोलियां चलाई।

इस बीच, ट्रैफिक भी काफी देर तक बाधित रहा।

सिंध कल्चर डे हर साल दिसंबर के पहले रविवार को मनाया जाता है, जिसे सिंध की संस्कृति में सहनशीलता, शांति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना जाता है। रविवार को ही राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि आजादी के वक्त सिंध पहला प्रांत था जिसकी असेंबली ने पाकिस्तान बनाने का प्रस्ताव पास किया था।

लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि वक्त के साथ सिंधियों के मुकाबले पंजाब प्रांत का दबदबा सियासत पर ज्यादा रहा। इसकी वजह आमतौर पर पंजाब प्रांत की जीडीपी में ज्यादा योगदान को दिया जाता है।

पंजाब और सिंध के बीच मुख्य तनाव सिंधु नदी के पानी के बंटवारे, आर्थिक प्रभुत्व और राजनीतिक शक्ति को लेकर रहा है। हाल ही में चोलिस्तान नहर परियोजना ने सिंध में बड़े विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया। सिंधियों को हमेशा डर है कि पंजाब की ओर पानी मोड़ने से उनके प्रांत में सूखा और बर्बादी आएगी, जबकि पंजाब अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है और सिंध इस पर निर्भर है, जिससे दशकों पुरानी प्रतिद्वंद्विता गहरी हो रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News