Hapur News रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़, संचालक पर हमला, पीट-पीटकर किया बेहोश

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट में घुसकर कुछ आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेस्टॉरेंट में जमकर तोड़फोड़ भी की। रेस्टॉरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद हो गए। घायल संचालक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट में घुसकर कुछ आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेस्टॉरेंट में जमकर तोड़फोड़ भी की। रेस्टॉरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद हो गए। घायल संचालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

क्या है मामला 

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला सराय चांद खां फ्रीगंज रोड के सार्थक शर्मा ने बताया कि फ्रीगंज रोड पर उसका रेस्टॉरेंट है। बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे प्रार्थी रेस्टॉरेंट को बंद करा रहा था। इस दौरान सुभाष नगर निवासी सन्नी उर्फ डमरू, ओम विहार आवास विकास कालोनी का आर्यन त्यागी, कोटला मेवातियान बुलंदशहर रोड का रोहित कुमार उर्फ रोहित जाटव उर्फ छोटा डोन, बालाजी मंदिर के पास दिल्ली रोड प्रिंस शर्मा उर्फ गोलू अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ रेस्टॉरेंट पर पहुंचे।

पीड़ित संचालक पर आरोपियों ने किया हमला

आरोपियों ने पीड़ित से गोल गप्पे देने के लिए कहा। गोल गप्पे खत्म होने व रेस्टॉरेंट बंद करने की बात करते हुए पीड़ित ने उन्हें घर जाने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित धारदार हथियार व लोहे का पंच लेकर रेस्टॉरेंट में अंदर घुस आए। आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और पीट-पीटकर पीड़ित को बेहोश कर दिया। बदमाश रेस्टॉरेंट के कर्मचारियों को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। काफी देर बाद पीड़ित को को होश आया। हमले में पीड़ित के शरीर पर कई चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल रेस्टोरेंट संचालक को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Hapur news रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़, संचालक पर हमला, पीट-पीटकर किया बेहोश Hapur news रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़, संचालक पर हमला, पीट-पीटकर किया बेहोश Hapur news रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़, संचालक पर हमला, पीट-पीटकर किया बेहोश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News