Crime News दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन कराई पति की हत्या, जानिए क्या रही वारदात की वजह

Crime News  Khabarwala24 News Bihar : बिहार के गया में हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी। 30 मई को अशोक अपनी दुल्हन को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News  Khabarwala24 News Bihar : बिहार के गया में हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी। 30 मई को अशोक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। अगले दिन यानी 31 मई को चौठरी रस्म के बाद अचानक दूल्हा अशोक गायब हो गया। परिजन उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

फोन आने पर घर से गया था अशोक

परिजन ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। एक जून को अशोक की खून से लथपथ लाश मिली। । किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। अशोक की लाश देखते ही परिजन में कोहराम मच गया और शादी के घर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करने के लिए टीम का गठन कर दिया।

पत्नी ने खोले राज

पुलिस के अनुसार मृतक की दुल्हन रेवती कुमारी के अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी पति को लग गई थी। शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच ली थी। रेवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सार राज खोलकर रख दिएष

दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी दुल्हन रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई थी।उसके अवैध संबंध के बारे में पति अशोक को पता चल चुका था। आपको बता दें कि इसी बीच छह जून को रेवती के मौसेरा बहनोई उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पुलिस ने बरामद किया। शव पर किसी तरह के कोई भी जख्म के निशान नहीं थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपेंद्र यादव की हत्या किसने कार्रवाई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News