MP Kunwar Danish Ali आवारा पशुओं को लेकर आंख मूंदे बैठी है राज्य सरकार : सांसद कुंवर दानिश अली

MP Kunwar Danish Ali Khabarwala24News Amroha:अमरोहा और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के सड़कों खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन राज्य सरकार आंखें मूंदे सोई हुई। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार लोक सभा में शुन्यकाल के दौरान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

MP Kunwar Danish Ali Khabarwala24News Amroha:अमरोहा और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के सड़कों खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन राज्य सरकार आंखें मूंदे सोई हुई। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार लोक सभा में शुन्यकाल के दौरान उठाया है। लेकिन राज्य तो राज्य केंद्र सरकार भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण आए दिन इन आवारा पशुओं के कारण निर्दोष बलि चढ़ रहे हैं।

सांड के हमले से अंकित की हो गई थी मौत

ग्राम नबाबपुरा थाना रहरा निवासी अंकित फौजी का भूतखदेडी हसनपुर-अमरोहा मार्ग पर सांड के हमले में तीन दिन पहले जान चली गयी थी । सांसद कुंवर दानिश अली बृहस्पतिवार को उनके घर पहुँचे। उनके परिवार वालों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया । मृतक के परिवार के सहायता के लिए परिवार के सदस्यों के अनुरोध पर सेना व रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ फ़ोन पर वार्तालाप की। अंकित फौजी के दो बच्चे व पत्नी भी घायल है जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

Danish ali
Danish ali

लोगों की सुनी समस्या

इसके अलावा ग्राम रजबपुर तथा ग्राम बुढ़नपूरा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News