Crime News सड़ रही थी मां-बेटी की लाश, पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला राज

Khabarwala24 News New Delhi : Crime News देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फ्लैट के एक कमरे में मां-बेटी की लाश मिली। दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतकों की पहचान राजरानी (64) और उसकी बेटी गिन्नी के रूप में हुई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News New Delhi : Crime News देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फ्लैट के एक कमरे में मां-बेटी की लाश मिली। दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतकों की पहचान राजरानी (64) और उसकी बेटी गिन्नी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों मां-बेटी घर की पहली मंजिल पर रहते थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई जानकार ही घर पर आया था। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.

Crime news सड़ रही थी मां-बेटी की लाश, पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला राज

क्या है मामला?

आपको बता दें कि यह मामला कृष्णा नगर के ई-ब्लॉक का है। यहां आस-पास रहने वाले लोगों को एक फ्लैट की पहली मंजिल से दुर्गध आ रही थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोलने के बाद अंदर देखा तो वह दंग रहे गए। मौके पर दो शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहती है पुलिस

पुलिस के अनुसार जब घर में ट्विन लॉकिंग सिस्टम था तो किसी ने घर में कैसे प्रवेश लिया ? प्रथम दृष्टया ये काम किसी जानकार का ही लग रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ सुराग भी लगे हैं । पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News