बरेली दंगे के दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, सरकारी गन बरामद

बरेली, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सीबीगंज थाना पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इद्रिश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बरेली, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सीबीगंज थाना पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इद्रिश और इकबाल बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इद्रिश पर कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि इकबाल पर 17 मामले पहले से ही चल रहे हैं।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से वह सरकारी बंदूक बरामद की है, जिसे पुलिस से छीना गया था। इसके अलावा दो तमंचे, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी उनके पास से मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि वे 26 सितंबर को हुए दंगे में शामिल थे।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों को इस घटना में शामिल कराने वाला शख्स नदीम खान था। पुलिस ने बताया कि नदीम खान की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। अब गठित एसआईटी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि असली दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को इस्लामिया इंटर कॉलेज इलाके में दंगा भड़क गया था। इससे पहले मंगलवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी मोहसिन रजा के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई थी। मोहसिन रजा ने इस कार्रवाई को पूरी तरह राजनीतिक साजिश करार दिया था।

उन्होंने कहा था, “मेरा तौकीर रजा से कोई वास्ता नहीं है, न था। मैं 2005 में इत्तेहाद छोड़ चुका हूं। ये सब आंवला के भाजपा के जिला अध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। इससे पहले भी ये मेरे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। मेरे भाई पर भी इसी के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। जो कुछ भी अभी हो रहा है, वह सब उन्हीं के कहने पर हो रहा है।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News