Hapur Crime News भतीजों ने लाठी डंडों से चाचा को पीटा

Hapur Crime News Khabarwala24News Hapur: थाना हापुड़ देहात में एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चाचा ने चारों भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अनुज विहार सोटावाली निवासी ताराचन्द ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala24News Hapur: थाना हापुड़ देहात में एक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चाचा ने चारों भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अनुज विहार सोटावाली निवासी ताराचन्द ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई पर कुछ रुपए उधार थे। वह 23 मई को सब्जी मण्डी में सुबह अपने भाई से अपने उधार के 50 हजार रुपये का तगादा कर रहा था। अपने पिता से तगादा होता देखकर उसके भाई के चारों पुत्रों ने लाठी व डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट व गाली गलोच करने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो उसे और ज्यादा पीटकर घायल कर दिया। घायल करने के बाद चारों भतीजों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद वह अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News