बीजिंग, 26 दिसंबर (khabarwala24)। ट्रेन सी9309 यानआन स्टेशन से शुक्रवार सुबह 10 बजे रवाना हुई, जिसके साथ ही शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे का आधिकारिक उद्घाटन हो गया।
इसके साथ ही चीन का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबा हो गया है और इस तरह दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है।
शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे शेन शी प्रांत के शीआन शहर से शुरू होती है, वेइनान शहर और टोंगछ्वान शहर से होते हुए यानआन शहर के यानआन स्टेशन पर समाप्त होती है। यह लाइन 299 किलोमीटर लंबी है और इसकी गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। परिचालन के प्रारंभिक चरण में, प्रतिदिन अधिकतम 38 हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी, और शीआन नॉर्थ से यानआन स्टेशन तक की सबसे तेज यात्रा में 68 मिनट लगेंगे, जो कि वर्तमान पारंपरिक रेलवे यात्री ट्रेनों की तुलना में 62 मिनट कम है। इस हाई-स्पीड रेलवे के खुलने के साथ ही चीन में हाई-स्पीड रेलवे की कुल परिचालन दूरी 50 हजार किलोमीटर से अधिक हो गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Previous articleसीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी की
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


