CLOSE

Israel Hamas War इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Israel Hamas War Khabarwala 24 News New Delhi: इजरायल ने हमास के बाद अब लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इजरायल ने गाजा में हमास और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बड़ा हमला किया। जिसमें लेबनान में हिज्बुल्ला कमांडर मारा गया।

हिज्बुल्ला से संबंधित अल-मनार टीवी ने यह दावा किया। इससे पहले इजरायल ने हमास के तोपची डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश को मार गिराया था। इजरायली सेना के अनुसार सोमवार को उसने हिज्बुल्ला के दो ठिकानों पर हमला किया। इन ठिकानों से हिज्बुल्ला के आतंकी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्च करने की साजिश रच रहे थे। इजरायल ने सोमवार को गाजा में कई ठिकानों पर हमला किया। फिलिस्तीनी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में 30 लोग मारे गए।

इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जारी है जंग (Israel Hamas War)

इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे थे। हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती इलाकों में घुसकर इजरायली सैनिकों और आम लोगों पर हमला भी किया था। इन हमलों में अब तक 1400 लोग मारे गए हैं। वहीं, इन हमलों के जवाब में इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इन हमलों में अब तक 4600 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -

 

इजरायल का मंगलवार को दौरा करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों (Israel Hamas War)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को इजरायल का दौरा करेंगे। इजरायल के पीएम दफ्तर ने इसकी पुष्टि की है। इमैनुएल मैक्रों हमास से युद्ध को लेकर इजरायल के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक भी इजरायल का दौरा कर चुके हैं।

ईरान ने इजरायल को दे दी धमकी  (Israel Hamas War )

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर गाजा में इजरायली नरसंहार जारी रहा तो चीजें नियंत्रण से बाहर हो जाएंगी। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने इजरायल और अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जल्दबाजी में तेल अवीव की यात्रा की और उस शासन का बचाव किया, जो नागरिकों को मार रहा है और अस्पतालों में बम गिरा रहा है। अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा, मैं अमेरिका और यहूदी शासन को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर उन्होंने गाजा में मानवता के खिलाफ अपराधों को तुरंत नहीं रोका तो किसी भी समय कोई भी संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा, अगर चीजें नियंत्रण से बाहर हुईं तो युद्ध करने वालों को ही नुकसान होगा।

- Advertisement -

Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत Israel hamas war इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा हमले में 30 की मौत

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-