एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।भारत के विदेश मंत्री आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंचे हुए हैं। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं समिट से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

भारत के विदेश मंत्री आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंचे हुए हैं। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं समिट से इतर उन्होंने अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।

- Advertisement -

अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह कुआलालंपुर में मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना की।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से लगातार दावा कर रहे हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा या कम कर देगा। इसे लेकर मार्को रुबियो ने कहा कि भारत अपने तेल आयात के सोर्स में परिवर्तन चाहता है। भारत एक देश से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों से तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे उसे ज्यादा फायदा हो और यह तैयारी भारत ने पहले से ही शुरू कर दी थी। जब अमेरिका के साथ ट्रेड और टैरिफ विवाद शुरू भी नहीं हुआ था, तब से भारत अपनी योजना पर काम कर रहा था।

वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान सिंगापुर और थाईलैंड के अपने समकक्षों से मुलाकात की। बैठक के दौरान, जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

- Advertisement -

मुलाकात को लेकर एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से मिलकर खुशी हुई। वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्य पर एक बहुत ही उपयोगी आदान-प्रदान हुआ, साथ ही भारत-सिंगापुर सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने कुआलालंपुर में अपने थाईलैंड के समकक्ष सिहासक फुआंगकेतकेओ से मुलाकात की और कहा कि वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “रविवार को कुआलालंपुर में थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ के साथ पहली मुलाकात। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

इससे पहले, जयशंकर ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और एक सफल आसियान शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने पोस्ट कर बताया, “मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आसियान शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हमारे द्विपक्षीय सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके विचारों की सराहना करता हूं।”

बता दें, आसियान के अध्यक्ष के रूप में, मलेशिया 26-28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में ‘समावेश और स्थिरता’ विषय पर 47वें आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने मलेशिया में आसियान बैठकों के दौरान अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून से भी मुलाकात की और ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, रक्षा व जहाज निर्माण में सहयोग पर चर्चा की।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News