उत्तरी-पूर्वी जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, कई शहरों में सुनामी की चेतावनी

टोक्यो, 8 दिसंबर (khabarwala24)। जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सोमवार देर रात 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र से परमाणु-दूषित अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़े जाने की प्रक्रिया तात्कालिक रूप से रोक दी गई।स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आए इस भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

टोक्यो, 8 दिसंबर (khabarwala24)। जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सोमवार देर रात 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र से परमाणु-दूषित अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़े जाने की प्रक्रिया तात्कालिक रूप से रोक दी गई।

स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आए इस भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर था। झटकों की तीव्रता आओमोरी प्रिफेक्चर के हाचिनोहे शहर में जापान के 7-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर ‘ऊपरी 6’ दर्ज की गई। भूकंप के बाद आओमोरी, इवाते और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी की गई है।

- Advertisement -

सरकारी समाचार चैनल एनएचके के अनुसार, होक्काइडो, आओमोरी, मियागी और फुकुशिमा के परमाणु संयंत्रों में फिलहाल किसी भी तरह की असामान्यता की सूचना नहीं मिली है।

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने बताया कि त्सुनामी चेतावनी जारी होने के बाद रात 11:42 बजे फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र से दूषित जल को समुद्र में छोड़ने की प्रक्रिया को रोक दिया गया।

भूकंप के बाद आओमोरी और होक्काइडो में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि सभी गैर-जीवन-घातक बताए गए हैं। आओमोरी प्रिफेक्चुरल सरकार ने बताया कि करीब 2,700 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

- Advertisement -

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने चेतावनी दी है कि इवाते तट, होक्काइडो के मध्य प्रशांत तटीय भाग और आओमोरी के प्रशांत तट पर 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, और नागरिकों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर निकासी का निर्देश दिया है।

जेएमए के अनुसार, होक्काइडो के उराकावा शहर में रात 12:21 बजे और इवाते प्रिफेक्चर के कुजी पोर्ट में 12:10 बजे 50 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज की गईं।

भूकंप के चलते तोहोकू शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाएं फुकुशिमा स्टेशन और शिन-आओमोरी स्टेशन के बीच दोनों दिशाओं में निलंबित कर दी गई हैं।

मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि सरकार हताहतों और संपत्ति क्षति का आकलन कर रही है। साथ ही, प्रधानमंत्री कार्यालय में संकट प्रबंधन केंद्र भी सक्रिय कर दिया गया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News