सीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी की

बीजिंग, 26 दिसंबर (khabarwala24)। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी की है।2025 की शीर्ष दस घरेलू वित्तीय समाचार खबरें इस प्रकार हैं:पहला, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बीजिंग, 26 दिसंबर (khabarwala24)। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी की है।

2025 की शीर्ष दस घरेलू वित्तीय समाचार खबरें इस प्रकार हैं:

- Advertisement -

पहला, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन की राजधानी के थ्येनआनमन चौक पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया और सैनिकों का निरीक्षण किया।

दूसरा, चीन का पहला विद्युत चुम्बकीय गुलेल-प्रकार का विमानवाहक पोत, फुजियान, सेवा में शामिल किया गया।

तीसरा, चीनी सेना ने नए युग की जन मुक्ति सेना के लिए एक सैन्य ध्वज प्रणाली स्थापित की है।

- Advertisement -

चौथा, चीनी जन मुक्ति सेना के आंतरिक मामलों के विनियम, अनुशासन विनियम और अभ्यास विनियम का नया संशोधित संस्करण लागू हो गया।

पांचवां, पूर्वी थिएटर कमांड ने थाईवान के आसपास जलडमरूमध्य गाज-2025ए अभ्यास का आयोजन किया।

छठा, चीनी नौसेना के दोहरे विमानवाहक पोत बेड़े ने पहली बार पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण किया।

सातवां, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने थाईवान के बारे में गलत टिप्पणी की, चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस के बारे में एक गंभीर बयान जारी किया।

आठवां, नए युग में शस्त्र नियंत्रण, निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर श्वेत पत्र जारी किया गया।

नौवां, इंटरनेट पर सैन्य सूचना प्रसार के प्रबंधन सम्बंधी नियम लागू हुए।

दसवां, चीनी जन स्वयंसेवी सेना के शहीदों के अवशेषों का बारहवां जत्था दक्षिण कोरिया से चीन लौटा।

2025 की शीर्ष दस घरेलू वित्तीय समाचार खबरें इस प्रकार हैं:

पहला, इजरायल और ईरान के बीच बड़े पैमाने पर संघर्ष छिड़ जाता है।

दूसरा, अमेरिका अपने देश की सीमा से बाहर पहली बार मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण करता है। रूस घोषणा करता है कि वह अब एकतरफा रूप से इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज संधि (आईएनएफ संधि) का पालन नहीं करेगा।

तीसरा, इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्धविराम समझौता हो जाता है, लेकिन अभी तक शांति स्थापित नहीं हुई है।

चौथा, अमेरिका, जापान और यूरोपीय संघ ने अपने रक्षा बजट में भारी वृद्धि की।

पांचवां, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत गतिरोध में फंसी रही।

छठा, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा झड़पें हुईं।

सातवां, नाटो ने बड़े पैमाने पर “रेसोल्यूट डार्ट 2025” सैन्य अभ्यास आयोजित किया।

आठवां, यूरोपीय संघ ने अपनी “रीआर्म यूरोप” योजना शुरू की।

नौवां, वैश्विक हथियार बिक्री में भारी उछाल आया, जिसमें अमेरिका ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की।

दसवां, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News