बीजिंग, 17 नवंबर (khabarwala24)। चीन ने पिछले हफ्ते इंजीनियरिंग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस आदि क्षेत्रों में क्रमशः प्रगति हासिल की।
चीनी अनुसंधान दल ने हाल में छांग’अ-6 उपग्रह द्वारा चंद्रमा के सुदूर भाग पर स्थित दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन से एकत्रित चंद्र नमूनों का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने पहली बार बड़े पैमाने पर प्रभाव घटना से उत्पन्न माइक्रोन आकार के हेमेटाइट और मैग्नेटाइट क्रिस्टल की खोज की।
वहीं, शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री 14 नवंबर को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौटे। योजनानुसार उचित समय में शनचो-22 समानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया जाएगा। अब प्रक्षेपण मिशन शुरू हो चुका है। अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भोजन व अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सुविधाओं और उपकरणों सहित सामान से भरा होगा।
उधर, चीन की एयरो इंजन कॉरपोरेशन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित 3डी-मुद्रित न्यूनतम टर्बोजेट इंजन ने 13 नवंबर को अपना पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे जाहिर है कि 3डी-मुद्रित इंजन ने इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


