बीजिंग, 10 नवंबर (khabarwala24)। चीन लोक गणराज्य के 15वें खेल समारोह का उद्घाटन समारोह 9 नवंबर की रात क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में धूमधाम से हुआ।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और इसके उद्घाटन की घोषणा की। यह पहली बार है कि क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ तीनों स्थलों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेल समारोह का आयोजन है।
पेइचिंग समय के अनुसार, रात 7 बजकर 58 मिनट (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 28 मिनट) पर, शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लियुआन मंच पर उपस्थित हुए और दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। स्टेडियम सभी दर्शकों की उत्साहपूर्ण तालियों से गूंज उठा।
8 बजे उत्साहपूर्ण संगीत के बीच, राष्ट्रीय खेलों का ध्वज, 15वें राष्ट्रीय खेलों का ध्वज, 16 ध्वजवाहकों का दल तथा उसके बाद रेफरी प्रतिनिधि दल और 37 प्रतिनिधिमंडलों के एथलीट क्रमशः स्टेडियम में प्रवेश कर गए।
क्वांगतोंग प्रांत की सीपीसी समिति के सचिव हुआंग खुनमिंग, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रशासक जॉन ली, मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रशासक सैम होउ फाई और चीनी राष्ट्रीय खेल जनरल ब्यूरो के महानिदेशक काओ चितान ने अलग-अलग तौर पर भाषण दिया।
8 बजकर 43 मिनट पर, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन लोक गणराज्य के 15वां खेल समारोह के उद्घाटन की घोषणा की। इसके बाद “भविष्य के सपनों को साकार करना” विषय पर सांस्कृतिक और खेल प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
उद्घाटन समारोह में मशाल रिले और मुख्य मशाल प्रज्वलन समारोह भी आयोजित किए गए। 2 नवंबर से ही मशाल रिले क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ तीनों स्थलों में एक ही समय पर आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में मशाल प्रज्वलन के लिए 12 मशालवाहकों ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री और आजीवन मानद अध्यक्ष थॉमस बाख सहित कई विदेशी अतिथियों ने भी उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
बता दें कि 15वें राष्ट्रीय खेल 21 नवंबर को समाप्त होंगे। 14,000 से अधिक एथलीट प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और लगभग 11,000 शौकिया एथलीट सामूहिक खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


