बीजिंग, 5 जनवरी (khabarwala24)। नए साल की शुरुआत में अमेरिका ने एक संप्रभु संपन्न देश पर बेशर्मी से आक्रमण किया और किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति को जबरन नियंत्रित किया। अमेरिका ने मनमाने ढंग से अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के मापदंड को तोड़ दिया। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों के बीच एक सर्वेक्षण किया।
सर्वेक्षण में शामिल 93 प्रतिशत नेटिजनों ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की राष्ट्रीय प्रभुसत्ता के खुलेआम उल्लंघन की कड़ी निंदा की। वहीं, 91.7 फीसदी उत्तरदाताओं ने अमेरिका में ‘राज्य आतंकवाद’ के फिर से उभरने पर चिंता जताई।
सर्वेक्षण में शामिल 92.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में वेनेजुएला में बल के प्रयोग की अमेरिका की कार्रवाई वेनेजुएला की प्रभुसत्ता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। 89 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वेनेजुएला के खिलाफ हमला अनुचित और अवैध है। 86.3 फीसदी उत्तरदाताओं ने अमेरिका से शीघ्र ही बिना शर्त वेनेजुएला के राष्ट्रपति को रिहा करने का आग्रह किया।
सर्वेक्षण में शामिल 94.3 प्रतिशत नेटिजनों का मानना है कि अमेरिका का असली मकसद तेल के संसाधनों को लूटना है। 86.6 फीसदी उत्तरदाताओं ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के और ज्यादा देशों के संभवतः वेनेजुएला जैसी खतरनाक स्थिति का सामना करने की चिंता व्यक्त की।
बताया जाता है कि यह सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया। 24 घंटों में 44,603 नेटिजनों ने इसमें भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


