CLOSE

Aquagenic Urticaria पानी छूते ही बीमार हो जाती है लड़की, केवल 37 लोगों को दुनियाभर में है ऐसी दुर्लभ बीमारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aquagenic Urticaria क्या किसी को पानी से भी एलर्जी हो सकती है? अगर किसी को पानी से एलर्जी हो जाये तो उसकी जिंदगी में बचेगा क्या? कैसे कोई पानी से खुद का बचाव करेगा? लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसे पानी से एलर्जी है, अगर वह पानी से नहा ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है।

पानी से एलर्जी (Aquagenic Urticaria)

22 साल की इस लड़की का नाम लॉरेन मोंटेफुस्को है। इसे पानी से ही एलर्जी है, इसलिए इसने नहाना ही बंद कर दिया। लड़की ने बताया कि पानी से नहाने के बाद उसके शरीर में खुजली शुरू हो जाती है और दाने निकल आते हैं। लड़की ने कहा कि खुजली इतनी अधिक होती है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया सिर्फ 37 लोगों को है ! (Aquagenic Urticaria)

लॉरेन मोंटेफुस्को को जो समस्या है उसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ ३७ ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें लोगों को पानी से एलर्जी की बात सामने आई है। २२ साल की इस लड़की ने बताया कि जब वह नहाती है या पानी के संपर्क में आती है तो उसकी खुजली एक घंटे तक बनी रह सकती है। ऐसा लगता है कि खुजली त्वचा पर नहीं बल्कि अंदर से हो रही है। मैं ना खुजलाने की कोशिश करती हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

- Advertisement -

बीमारी के बारे में कैसे पता चला (Aquagenic Urticaria)

नहाने की जगह ये लड़की बाॅडी वाइप्स का इस्तेमाल करती है। लॉरेन मोंटेफुस्को ने बताया कि वह जल्दी से नहाकर शरीर को पोछ लेती है और कपड़े पहन लेती है। शरीर पर पानी का इस्तेमाल कम करना पड़े, इसके लिए सूखे शैम्पू का इस्तेमाल करती हूं। 12 साल की उम्र में ही इस परेशानी का पता चला और डॉक्टर के पास गई, जहां उसे इस एलर्जी के बारे में पता चला।
लड़की ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उसकी मानसिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ा। वह खुद से ही घृणा करने लगी थी क्योंकि वह ठीक से नहा नहीं पाती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसे एक ऐसे समूह के बारे में पता चला, जो नहाना पसंद नहीं करता। उन लोगों से मिलकर इस लड़की को थोड़ा अच्छा लगा और उनके ग्रुप में शामिल हो गई।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-