Weather भयंकर ठंड का दिल्ली-NCR में अलर्ट; कश्मीर में माइनस 6 तापमान, जानें बारिश-बर्फबारी-कोहरे पर IMD का अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम करवट बदलने लगा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पिछले 3 दिन से शीत लहर चलने से सूखा पाला पड़ रहा है। सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 10 डिग्री से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम करवट बदलने लगा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पिछले 3 दिन से शीत लहर चलने से सूखा पाला पड़ रहा है।

सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 10 डिग्री से नीचे गया है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से तापमान माइनस में चला गया है। गुरुवार रात भी कश्मीर के सभी एरिया में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

- Advertisement -

बारिश और बर्फबारी के आसार (Weather)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 7 दिसंबर रविवार की रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ेगी। पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 3 दिन से शीत लहर चल रही है, जिससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है। सूखा पाला पड़ने से तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को भी राजधानी का तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक चल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे दिल्ली में और ज्यादा ठंड पड़ेगी। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी गिरेगा।

घना कोहरा का आसार (Weather)

इसके बाद घना कोहरा छाने के भी आसार हैं। 11 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही शुष्क रहने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आगे 11 दिसंबर तक राजधानी में कभी बारिश होगी तो कभी घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। इसके बाद आगे दिल्ली में फरवरी तक सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी है।

- Advertisement -

यूपी में कोहरा का अलर्ट (Weather)

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। वहीं, अब कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आने वाले 24 से 48 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के गिरावट का अनुमान है।

येलो अलर्ट जारी (Weather)

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा दिखाई दे सकता है? इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर समेत कई जिलों कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा दिखाई दे सकता है। ग्रामीण इलाकों में इसका ज्यादा असर दिखाई देने की संभावना है.

9 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों को पर प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण यूपी के कई जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा 9 दिसंबर तक कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा (Weather)

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को यूपी के अयोध्या में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, उरई में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड में इन दिनों कोरी ठंड होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कोरी ठंड पड़ने के चलते बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दूसरी ओर रात और दिन के तापमान में अंतर हो रहा है, जिसके चलते सर्द-गर्म की स्थिति हो रही है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम में बदलाव की संभावना (Weather)

बता दें कि दिसंबर माह का पहला सप्ताह भी बीतने जा रहा है, लेकिन अब तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। मॉनसून के 2 महीने बीत जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप खिल रही है, जिससे दिन के समय तापमान बढ़ जाता है। वहीं, सुबह के समय कोहरा होने से तापमान कम हो जाता है और सर्दी होने लगती है. मौसम विभाग ने राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में अगले हफ्ते की शुरुआत से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है।

हल्की बारिश और बर्फबारी (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण राज्य में कहीं-कहीं 8 और 9 दिसंबर को बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की सम्भवना है। इसके साथ ही 250 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाके हैं वहाँ बर्फबारी होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से ऐसा रहेगा देश का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। वह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत संभावना है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निचले हिस्से में स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

शीतलहर के साथ कोहरा (Weather)

इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पहुंचने की संभावना है। इससे 12 दिसंबर के आसपास श्रीलंका-तमिलनाडु तटों से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

12 दिसंबर को आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर के साथ-साथ घना कोहरा भी छाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News