CLOSE

Weather दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के बन रहे आसार; जानिए कैसा रहेगा मौसम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। एक बार फिर बारिश होने के आसार है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तीन दिन बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। आज दिन का मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आसमान में बादल छाएंगे (Weather)

भारत मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। तीन दिन बाद यानि 12 और 13 मार्च को आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

पांच डिग्री कम रहा तापमान (Weather)

आईएमडी के अनुसार 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 10 से 14 मार्च के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। ऐसे मे सुबह और शाम के समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

प्रदूषण से मिलेगी राहत (Weather)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार के दिन सुबह नौ बजे दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 रहा। तेज हवा की दिशा बदलने की वजह से एक्यूआई में राहत की सूचना है। एनसीआर के गुरुग्राम का सबसे अधिक एक्यूआई 206 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी आता है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह से ही तेज धूप होने की वजह से लोगों ने स्वेटर और जैकेट तक उतार दिए हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे अब लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को पूरे यूपी के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-