Weather Today दिल्ली में होगी झमाझाम बारिश, बिहार-UP सहित इन 15 राज्यों में अलर्ट; जानिए पहाड़ों के मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों यानि 24 जून तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 24 जून के दौरान बारिश का अनुमान है। बिहार में 20 से 23 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है। झारखंड और ओडिशा में 20 से 22 जून और मध्य प्रदेश में 20 से 25 जून तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में 20 जून को भारी बारिश की संभावना है।

UP के कई जिलों में 3 दिन घनघोर बारिश का अलर्ट (Weather Today)

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद से राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार से तेज बारिश का सिलसिला जारी है।मौसम विभाग ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यूपी के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की पूरी संभावना है।

- Advertisement -

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश में वर्षा में व्यापक वृद्धि होने की संभावना बन गई है। उन्होंने बताया कि 20 जून यानी शुक्रवार को प्रयागराज समेत 62 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश (Weather Today)

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना (Weather Today)

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी है. साथ ही देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रदेश के बड़े भाग में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में भारी बारिश के साथ 19-21 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट (Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार 21 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों (बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र आदि) में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूरे प्रदेश में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में प्री-मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है और अगले 24 से 36 घंटे में मॉनसून आधिकारिक रूप से पहुंच सकता है। वहीं आंधी-बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज प्रदेश के करीब 62 जिलों में झमाझम बारिश होगी।

गुजरात और महाराष्ट्र का क्या है हाल? (Weather Today)

गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20 से 25 जून के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 24 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश का अलर्ट (Weather Today)

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22 और 25 जून को, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 21 से 25 जून को और हरियाणा में 20 से 25 जून के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है। 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को उत्तराखंड और 22 से 25 जून को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना

19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

बिहार का मौसम

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बिहार में प्रवेश करते ही मौसम बदल गया है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में लगातार भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। आज (शुक्रवार) भी दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन जनपदों में बारिश का अलर्ट

आज दक्षिण बिहार के गयाजी, नवादा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बांका और जमुई में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है। मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. इसके अलावा दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के आसपास के जिलों की बात करें तो बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा में भी अधिक बारिश हो सकती है। आज सुबह से पटना के कई इलाके में झमाझम बारिश हो रही है।

बिहार में अभी तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

दक्षिण बिहार के शेष जिलों और उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. बिहार में वर्षा की सक्रियता अभी अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से गया, नवादा और औरंगाबाद जिले के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

गुरुवार को कई जिलों में वर्षा हुई है। सबसे अधिक बारिश गयाजी में 130.2 मिलीमीटर हुई है. इसके बाद नवादा के ककोलत में 120 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है। औरंगाबाद में 58.4 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण में 50.2, पूर्वी चंपारण में 48, सीतामढ़ी में 48, लखीसराय में 38.4 और मुंगेर में 33.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-