CLOSE

Weather Today बारिश ने कई राज्यों में बरपाया कहर, जानिए आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today देशभर में जून शुरू होने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश ने कहर बरपा दिया है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दिल्ली-NCR, मुंबई, बिहार, राजस्थान और दक्षिण भारत में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश और तूफान का सिलसिला जारी है। आइए जानें आज १ जून को देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-NCR: आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 जून को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 3 और 4 जून को भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

यूपी के कई जिलों में बरसेंगे मेघ,

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज होने वाली है। पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आएगी। खासकर पूर्वी यूपी में गरज-चमक और बारिश की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम अचानक से बदल गया है। आने वाले दिनों में बारिश तेज हो सकती है।

- Advertisement -

5 जून तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी यूपी में तो 1 जून को कोई चेतावनी नहीं है लेकिन पूर्वी इलाकों में आज कहीं कहीं चमक-गरज के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है। शनिवार शाम को भी मौसम बदल गया और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए 1 जून से 2 जून 2025 तक के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल के गरजने, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। तेज झोंकों के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अगले कुछ दिनों में प्री मानसून एक्टिविट बढ़ने से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। पुरवा हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 5 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। पश्चिमी यूपी में तो 1 जून को कोई चेतावनी नहीं है लेकिन पूर्वी इलाकों में आज कहीं कहीं चमक-गरज के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है।

यूपी में झोंकेदार हवाएं और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर,कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर,फरुखाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत,अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात होने की बहुत संभावना है. इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

- Advertisement -

यूपी के ये जिले रहें अलर्ट

यूपी के दक्षिणी हिस्सों में शामिल जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद,इटावा, चित्रकूट, झांसी, बांदा और फतेहपुर प्रमुख हैं. इसके अलावा शाहजहांपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सीतापुर और गोरखपुर समेत उत्तरी यूपी के जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

क्यों बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सतही स्तर पर निचले क्षोभमंडल में चल रही आर्द्र पुरवा हवाओं की पश्चिमी विक्षोभ की मध्य क्षोभमंडलीय शुष्क पछुआ हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप शुक्रवार को प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाओं/आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान जहां कानपुर में सर्वाधिक 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चली है।

प्रयागराज और उरई सबसे गर्म

यूपी में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में रिकॉर्ड हुआ। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा उरई में भी तापमान ज्यादा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान मेरठ में 29.9 रिकॉर्ड किया गया।

बिहार और राजस्थान: तूफानी मौसम का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में 3 जून तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उधर, राजस्थान में भी पिछले 24 घंटे में बारिश हुई है। 2 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 4 जून तक आंधी-बारिश की गतिविधियां और तेज हवाएं चल सकती हैं।

सिक्किम-असम में आफत की बारिश, हजारों लोग मुसीबत में

सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग के बाधित हो जाने से शनिवार को उत्तर सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में करीब 1500 पर्यटक फंस गए। असम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने और बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जिससे 78 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भाग में तीन जिलों में अलर्ट है और आठ अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के ऊपरी इलाकों से आने वाले वर्षा जल ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को और गंभीर कर दिया है।मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में 1 जून से बारिश की गतिविधियों में कमी आने का पूर्वानुमान जारी किया है। लेकिन इसके बाद फिर से भरी बारिश की सम्भावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत: समय से पहले मानसून की एंट्री

केरल, कर्नाटक और गोवा में मानसून ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है। यहां जोरदार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि प्रशासन को सतर्क रहना होगा और आम लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में 1 जून से लेकर 3 जून तक तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मुंबई: बारिश ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

मुंबई में इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज मुंबई का दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात का 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। देश के कई हिस्सों में समय से पहले मानसून के आने से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ इलाकों में जलभराव और तूफानी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग लगातार अपडेट दे रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-