CLOSE

Weather दिल्ली-एनसीआर में कल से बढ़ेगा तापमान; जानिए मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं को दौर जारी है। जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। लेकिन यह राहत आज-आज की है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। यहां तेजी से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बीते कुछ दिनों से शहर में चल रही तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में धूप खिली रहने और तेज हवाओ के चलने के गर्मी पर रोक लग गई है। लेकिन यह रोक भी आज भर की है। इसके बाद दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में तेज हवाएं (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती जाएगी। तेज धूप के साथ दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि बीच-बीच में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान ३३ डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में भीषण गर्मी (Weather)

30 मार्च से शहर का मौसम फिर बदलने लगेगा। रविवार से शहर में तेज हवाओं का दौर थम जाएगा। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क मौसम के साथ होगी। आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए लोगों ने एसी और कूलर की सफाई शुरू कर दी है। ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े। गर्मी से बचने के लिए लोग पहले ही आवश्यक सारे जतन करने में जुट गए हैं।

- Advertisement -

एनसीआर में मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं तेज हवाओं का दौर जारी है तो वहीं कहीं मौसम साफ बना हुआ है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ है और तेज धूप खिली रहेगी। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 21 डिग्री रह सकता है वहीं अधिकतम तापमान क्रमशः 34 और 36 रह सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में आज भी तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 18 और 20 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान क्रमश 32 और 34 डिग्री रह सकता है। तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है।

यूपी में चिलचिलाती धूप, धूल भरी आंधी… (Weather)

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। आम लोगों को अभी से दिन के समय में घर से बाहर कदम रखने पर सौ बार सोचना पड़ रहा है। इसके पीछे सबसे मुख्य वजह तेज धूप है। सुबह से ही धूप निकलना चालू हो जा रही है, जिसका असर सूरज ढलने के समय तक रहता है। दोपहर के समय बहुत तेज धूप निकल रही है। हालांकि, राजधानी लखनऊ में बीती रात को तेज हवा चलने से मौसम बहुत हद तक सुहाना हो गया था। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम रहेगा साफ (Weather)

29 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 और 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसी क्रम में अप्रैल महीने की शुरुआत भी मौसम साफ रहने के साथ हो सकती है। 1 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। 2 और 3 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

यूपी में बढ़ने लगा तापमान (Weather)

वहीं प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में यह तापमान और बढ़ सकता है। शुक्रवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, प्रयागराज में 40.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 40.3 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 39.7 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 39 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 39 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

यूपी के इन जनपदों में यह रहा तापमान (Weather)

लखनऊ में 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह झांसी में सबसे ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह बाराबंकी में 23.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर देहात में 23.4 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में 23 डिग्री सेल्सियस, आगरा ताज में 22.4 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस, चुर्क में 21.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 22.4 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी बीएचयू में

22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बहराइच में 17.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 16 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 20.2डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 20 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 20 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 19.1 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 15 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 18.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 20 डिग्री सेल्सियस, बलिया में 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बिहार के मौसम का हाल (Weather)

बिहार में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल हैं, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में सतही हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ऐसे में नदी में सफर करने वाले यात्रियों और नाविकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-