CLOSE

Weather ठंड से नहीं Delhi-Ncr में मिलेगी राहत, कोल्ड वेव से गिरेगा तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे कम है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

गुरुवार को तापमान कुछ गिरावट के साथ 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर के अधिकांश इलाकों में शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को कांपते हुए देखा जा सकता है। हालांकि धूप की तपिश से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ने लगती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान २३ डिग्री और न्यूनतम तापमान ४ डिग्री तक रह सकता है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम है। शीतलहर का दौर जारी रहेगा और लोगों को कंपकंपा देने वाली सर्दियों का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती ठंड के कारण सुबह के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में कई घरों में हीटर के प्रयोग शुरु हो गया है। घर को गर्म रखते हुए लोग ठंड से बचने के प्रयास कर रहे हैं।

बर्फबारी ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड (Weather)

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने से दिल्ली और अन्य राज्यों के मौसम पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। साथ ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी दिल्ली में ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। दिसंबर की शुरुआत को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि शहर में 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू होगी, लेकिन ताजा बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली में 15 से पहले कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई।

कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल(Weather)

दिल्ली के सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां भी अधिकतर इलाकों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज के तापमान की बात करें तो हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। बता दें कि एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम(Weather)

दिसंबर के महीने में ठंड का सितम दिखाई दे रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब यूपी में दिखाई दे रहा है। जिसके कारण लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यूपी में अब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसके अलावा दर्जनभर जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक यूपी के कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार (13 दिसम्बर) को यूपी के ललितपुर से लेकर मुजफ्फरनगर और बिजनौर से बलिया तक शीतलहर का कहर दिखाई देगा। इसके अलावा कई जिलों में पाला पड़ने को लेकर भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में दिखेगा कोल्ड वेब का असर(Weather)

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, इटावा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मुज्जफरनगर, सहारनपुर सहित आस पास के जिलों में कोल्ड वेब का असर दिखेगा।

यूपी में इस कारण बढ़ी ठंड(Weather)

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बर्फ़ीली हवाओं के कारण गलन बढ़ी है। जिसके कारण पश्चिमी यूपी में शीतलहर का कहर दिखाई दे रहा है। उम्मीद है अगले हफ्ते तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-