CLOSE

Weather झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR में मौसम हुआ कूल-कूल , कश्मीर से उत्तराखंड तक जोरदार बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम कूल-कूल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का पारा हाई था, ऐसे में आसमान से बरसी बौछारों ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

उधर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पूरे उत्तर-भारत में मौसम ने करवट ली है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी है।

सुबह और शाम रही ठंडक (Weather)

दिल्ली का मौसम इस समय करवट ले रहा है। शुक्रवार सुबह के समय ठंडक रही तो दोपहर में गर्मी बढ़ी और रात के समय बूंदाबांदी हुई। हालांकि आज से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। अब अगले 5 से 6 दिन बारिश की संभावना नहीं है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 56 से 75 प्रतिशत रहा। राजधानी के कई हिस्सों में शाम के समय भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, पालम, लोदी रोड, रिज और आया नगर में बूंदाबांदी हुई।

यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां फिर एक बार ठंडक का एहसास होने लगा है। मानों विदाई की ओर आगे बढ़ रही सर्दियों वापस लौट रही हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का असर यूपी के कई जिलों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। यूपी के कई जिलों में मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना भी जताई जा रही है।

तापमान गिरने से लोगों को ठंडक का एहसास होगा। बता दें कि सुबह और देर रात यूपी में ठंड का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। कहा जा रहा है कि ओले गिरने से यहां ठंड और बढ़ जाएगी। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

- Advertisement -

यूपी के इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, रामपुर और मुरादाबाद में आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से शहर के तापमान में वृद्धि होगी और ठंड बढ़ेगी।

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट (Weather)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, महामाया नगर, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, कांशीराम नगर, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बारिश की बौछार होने की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं और बारिश से इन जिलों के तापमान पर असर देखने को मिलेगा।

हिमाचल में भारी बर्फबारी-बारिश, कई रास्ते बंद (Weather)

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। कई प्रमुख सड़कें और नैशनल हाइव पर आवाजाही बंद हो गई। इस वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य भर में करीब 200 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के कई इलाके बाकी राज्य से कट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से हाइवे पर आवाजाही रुक गई है। चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

पंजाब- हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश (Weather)

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई जिससे दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस अवधि में 10.9 मिमी बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में 17.5 मिमी, लुधियाना में 5.8 मिमी, पटियाला में 7.2 मिमी, बठिंडा में एक मिमी, फरीदकोट में 6.1 मिमी, गुरदासपुर में 20.7 मिमी, फिरोजपुर में 10.5 मिमी, होशियारपुर में 20.5 मिमी और मोहाली में तीन मिमी वर्षा हुई। हरियाणा के अंबाला में 6.2 मिमी, हिसार में 2.8 मिमी, करनाल में चार मिमी और रोहतक में 0.6 मिमी बारिश हुई। चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में बृहस्पतिवार की तुलना में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर गया।

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना (Weather)

राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक दबाव का तंत्र के प्रभाव से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में शुक्रवार को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और लेह में भारी बर्फबारी (Weather)

पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी और बारिश के बाद एक बार ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। हर्षिल घाटी समेत उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ चांदी की तरह चमक रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में मौसम के करवट बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है।

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी (Weather)

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति अभी बनी रहेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के लेह में शुक्रवार सुबह से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते लेह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारी बर्फबारी के कारण फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-