CLOSE

Weather दिल्ली- यूपी में ठंड की दस्तक के साथ धुंध का कहर, जानिए मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली में रविवार को कोहरे और स्मॉग की चादर छाई रही। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम मध्यम से घना कोहरा हो सकता है।

एयरपोर्ट, हाइवे, रेलवे रूट्स पर कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। खासतौर पर गाड़ी चलाते समय लोगों को सचेत रहने और फॉग लाइट के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से तापमान और गिरने का पूर्वानुमान है। वहीं, 22 नवंबर से गर्म कपड़ों की जरूरत सभी को महसूस होगी। 22 से 26 नवंबर तक अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

कितना रहेगा आज का तापमान? (Weather)

सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, स्मॉग भी परेशान करेगा, खासतौर सुबह-शाम टहलने वालों को ज्यादा दिक्कत होगी।रविवार को वेस्ट/नॉर्थ-वेस्ट दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ धुंध की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -

छाया रहा कल कोहरा (Weather)

पालम एयरपोर्ट पर रविवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया था। करीब 8.30 बजे के आसपास विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई, जो एक घंटे बाद 600 मीटर हो गई। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 से 9 बजे सबसे कम विजिबिलिटी 300 मीटर दर्ज की गई, जो आधे घंटे बाद 400 मीटर हो गई।

पिछले दो दिन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ज्यादातर जगह पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. प्रदेश के कई जिलों में धुंध और कोहरे का असर दिख रहा है। यहां रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड और कोहरा ज्यादा पड़ रहा है। अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। जिसके चलते कई जिलों में अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है।

- Advertisement -

वहीं, दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद में ठंड और हवाओं का असर कम होने से प्रदूषण की धुंध गहराने लगी है। इलाका गैस चैंबर जैसा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान दोनों हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम? (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे ही 19, 20 और 21 नवंबर को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कोहरा छाने की उम्मीद है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने वाला है। इतना ही नहीं 22 और 23 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम (Weather)

बिहार में धीरे-धीरे ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद जैसे ही हिमालय पर बर्फबारी शुरू होगी, ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

बिहार में 15 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट (Weather)

सोमवार को मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। इन जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही इन जिलों के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

इस साल उत्तराखंड का मौसम बेहद अलग रूप में नजर आ रहा है। पहले मानसून के बाद बारिश पड़ती थी, जिसके बाद सर्दियां बढ़ने लगती थी, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआष मानसून के बीते हुए लंबा वक्त बीत गया है, लेकिन अब तक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी और न ही पहाड़ों पर बर्फ नजर आ रही है, जो इस समय तक बर्फ की चादर लपेटे हुए नजर आते थे।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम (Weather)

बता दें कि बारिश के न होने से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे लोगों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। अगर मौसम इसी तरह से शुष्क बना रहा और बारिश नहीं हुई, तो इस साल कम ठंड पड़ेगी और सूखी ठंड सभी के लिए नुकसानदायक होगी। बारिश के न होने से वातावरण में उठ रहा फॉग सांस के मरीजों को परेशान कर रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-