CLOSE

Weather दिल्ली-NCR में परेशान करेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानिए मौसम का मिजाज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के कुछ जिलों में असर देखने को मिलेगा। जानिए आज कहां-कैसा मौसम रहेगा।

बढ़ने वाली है दिल्ली में सर्दी (Weather)

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास होता है। लेकिन दिनभर तेज धूप की वजह से गर्मी का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। 23 अक्टूबर से एक बार फिर तापमान में कमी आने लगेगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि आज मौसम साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान लुढ़कने के चलते यूपी के ज्यादातर जिलों में रात के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में ये ठंड में इजाफा हो सकता है। यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है।

- Advertisement -

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 24 अक्टूबर को जहां पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के बाद बारिश होने की उम्मीद है। ऐसा दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। वहीं 24 अक्टूबर से मौसम यूटर्न लेगा और यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यूपी में इस दिन बदलेगा मौसम (Weather)

24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को भी गरज चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं। 25 अक्टूबर के बाद, प्रदेश के बहुत से जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

चक्रवाती तूफान से बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश (Weather)

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर २४ अक्टूबर की रात को पुरी और सागर द्वीपों के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने का अनुमान है। आज भी इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि इस तूफान के कारण 23 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

- Advertisement -

इन राज्यों में आज बारिश के आसार (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, तमिलनाडु में अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा, अंडमान निकोबार, झारखंड, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-