CLOSE

Weather दिल्ली-एनसीआर के मौसम में इस हफ्ते दिखेगा बदलाव, धुंध के साथ बारिश के भी आसार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather इस सप्ताह 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट और धुंध के साथ-साथ बारिश के आसार भी बने रह सकते हैं। फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यह गिरावट सर्दी के मौसम का संकेत है, और इसके साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन यह बारिश ज्यादा असरदार नहीं होगी और सामान्य जनजीवन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं डालेगी।

बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर (Weather)

इस सप्ताह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब हो सकता है, और प्रदूषण स्तर बढ़ सकता है। खासकर रात के समय, हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब तक हो सकती है। इस समय, लोग बाहर जाने से बचें और मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, और दिनभर धुंध छाए रहने की संभावना है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए एक विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें मौसम की गतिविधियों का जिक्र किया गया है। दिल्ली के लोगों को लगातार चौथे दिन भी प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कुछ बेहतर स्थिति में रहा। बुधवार को इंडिया गेट का AQI 169 तक पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार इसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है।

यूपी में तेजी से बदलेगी मौसम (Weather)

दिसंबर का महीने शुरू हो चुका है। इस महीने में ठंड अब अपना कहर भी दिखाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 44 घंटों में यूपी में मौसम का मिजाज बदल जायेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को यूपी के कई जिलों में सुबह या देर रात के समय कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा दिखाई दे सकता है। फिलहाल 4 और 5 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के बाद यूपी में तेज हवाओं का दौर भी देखा जाएगा, जिससे तापमान में कमी आएगी।

- Advertisement -

2 से 3 डिग्री तक सेल्सियस गिरेगा तापमान (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं से मौसम में बदलाव होगा, जिससे यूपी में तापमान गिरेगा और पहले से ज्यादा ठंड भी बढ़ेगी। फिलहाल आने वाले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट यूपी के कई में जिलों में दिखाई दे सकती है? इसके अलावा तेज हवाओं का दौर भी देखा जाएगा।

सबसे कम चुर्क में तापमान (Weather)

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चुर्क में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कानपुर, मेरठ, निजाबाबद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज और उरई में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड में सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है तो वहीं दिन में भी सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा रही है। मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पोस्ट मॉनसून बारिश न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर घास सूख गई है और नमी खत्म होने की वजह से मंगलवार को गैर टंगसा में चीड़ के जंगल में आग भड़क गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले साल की तुलना में दिसंबर का मंगलवार ज्यादा सर्द रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीते साल 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट (Weather)

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सूखी ठंड से बारिश होने के बाद ही छुटकारा मिल सकता है। हालांकि अगले 4 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग में जारी किया है।प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के बावजूद ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में गिरावट आ सकती है । देहरादून में मंगलवार सुबह से ही चटक धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं धुंध छाई रही लेकिन दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ हो गया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-