CLOSE

Weather change कभी भीषण गर्मी तो कभी कड़ाके की ठंड और अब मूसलाधार बारिश, मौसम में आखिर क्यों हो रहा इतना बदलाव?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather change उत्तर भारत में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। खासतौर से दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां भारी बारिश की वजह से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इतनी तेजी से मौसम बदल क्यों रहा है। दरअसल, मूसलाधार बारिश से पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान थे और उससे पहले कड़ाके की ठंड से। आईए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है।

बार-बार क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज (Weather change)

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं ने रिसर्च किया और पता लगाया कि ऐसा क्यों हो रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसार, तेजी से बदल रहे मौसम के पीछे जलवायु परिवर्तन का हाथ है। उनका मानना है कि इस तरह से हो रहे मौसम के बदलाओं के पीछे फीडबैक लूप भी हो सकता है।

गैसों का उत्सर्जन भी वजह (Weather change)

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलावों के पीछे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन का भी योगदान है। दरअसल, पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन बहुत तेजी से हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा हवा में बढ़ते एयरोसोल सल्फेट की मात्रा भी धरती का तापमान बढ़ा रही है। वहीं इस वजह से अरब और हिंद महासागर का तापमान भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से मानसून पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

- Advertisement -

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट (Weather change)

डाउन टू अर्थ में छपी एक खबर के मुताबिक, हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर और पर्यावरणीय अध्ययन से जुड़े शुओ वांग ने आशंका जताई है कि जलवायु परिवर्तन के चलते आने वाले समय में जलवायु में इस तरह के अचानक होने वाले बदलाव और होंगे। दरअसल, दुनियाभर के वैज्ञानिक मौसम में इस तरह से होने वाले बदलाओं पर रिसर्च कर रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह के बदलाओं का वो पहले से कैसे अनुमान लगा सकें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-