CLOSE

Weather बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट! 7 राज्यों में भीषण ठंड; जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather सर्दी का सितम धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। कहीं ठंड, कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी है। दिल्ली में ठंड, कोहरा और वायु प्रदूषण तीनों का असर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 नवंबर तक देशभर में मौसम ऐसा रही रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 25 नवंबर में घना कोहरा छाने से भीषण ठंड पड़ेगी। सुबह-शाम छा रही धुंध से तापमान गिरने लगा है और दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर बर्फबारी के चलते पहले से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

राजधानी में ठंड का आगाज हो गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस सीजन में पहली बार तापमान सामान्य से कम हुआ है। इस बीच प्रदूषण गर्मी को एक बार फिर थोड़ा बढ़ाएगा।मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 46 से 100 प्रतिशत रहा।

- Advertisement -

यूपी में बढ़ेगी ठंड (Weather)

यूपी में अब ठंड और बढ़ेती जाएगी। ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी नजर आएगा. मौसम विभाग की ओर से ठंडी को लेकर ताजा अपडेट सामने आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में यूपी के मध्य और पूर्वी हिस्से में 3 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान लुढ़क सकता है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

यूपी में इन जनपदों में घना कोहरा (Weather)

IMD के अनुसार यूपी में बुधवार को 25 से ज्यादा जिलों में देर रात या सुबह के वक्त घना कोहरा दिखाई दे सकता है। हालांकि यह कोहरा दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। अनुमान है कि बुधवार को यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर सहित अन्य जिलों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दे सकता है।

25 से इन राज्यों में बरसेंगे बादल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। 21 नवंबर के आसपास इस चक्रवात के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और निम्न दबाव बनने की संभावना है। 23 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में इस चक्रवात के बढ़ने की संभावना है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर जाते समय दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील हो जाएगा।

- Advertisement -

ओलावृष्टि भी हो सकती है (Weather)

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण तमिलनाडु और निचले क्षोभमंडल में निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र पर बना हुआ है। इससे केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 नवंब तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। छिटपुट आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।

छाएगा इन राज्यों में घना कोहरा (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया।

बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस) है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस) है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, माहे, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और बाकी देश में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-