CLOSE

Weather भयंकर लू का इन 10 राज्यों में अलर्ट; 19 राज्यों में तूफान-बारिश-ओलावृष्टि, जानिए IMD का ताजा अपडेट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News New Delhi: Weather देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी और लू अपना असर दिखाने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन 10 अप्रैल तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, कोंकण, गोवा में भयंकर लू चलने और हीटवेव चलने की आशंका जताई है। इससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

आधी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में आंधी-तूफान आने, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में इस बार बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं।

दिल्ली में भयंकर गर्मी का कहर

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज 5 अप्रैल की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। आईएमडी ने अगले 7 दिन दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस बार अप्रैल से जून तक दिल्ली में सामान्य से ज्यादा लू पड़ने की भविष्यवाणी हो चुकी है।

- Advertisement -

यूपी में हीट वेव का येलो अलर्ट

अप्रैल माह में यूपी के कई शहर फिर गर्म भट्टी की तरह तपने लगे है। आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आने की संभावना है।

यूपी में गर्मी से बुरा हाल

आईएडी के मुताबिक शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ शामिल हैं। वहीं, 6 और 7 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उसके बाद 8,9 और 10 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछार हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। हालांकि उसके पहले यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी अपना कहर दिखाएगी।मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक यूपी के कई जिलों में हीट वेब का कहर दिखाई देगा।

आगरा में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी का सबसे गर्म जिला आगरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान इसी के करीब दर्ज किया गया। वहीं, बहराइच में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Advertisement -

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों और दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर बना हुआ है। इन ​मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का चक्र बना हुआ है, जिसका असर पूरे भारत में देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने, बिजली गिरने और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है।

बारिश की संभावना

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और मध्य भारत में भी बादल बरसेंगे। झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भयंकर लू चल सकती है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-