CLOSE

DELHI NCR Weather Report: दिल्ली में गरज के साथ बारिश के आसार, IMd का अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

DELHI NCR Weather Report:Khabarwala 24 News New Dehli: राजधानी दिल्ली (DELHI ncr)का पिछले कुछ समय से मौसम सुहाना था। अब दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। आगामी नौ जून तक हर रोज तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम (weather)विभाग की मानें तो लोगों को गर्मी की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

अगले पांच दिनों के दौरान कम से कम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी तय है। आसमान से आग गोला बरसने की संभावना है। राहत भरी बात यह है कि रविवार (आज) दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बारिश (Rain)की होने की संभावना है।  उत्तर प्रदेश (UP) में भी आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को सताएगी।

कैसा रहेगा मौसम weather

IMd आईएमडी के अनुसार नौ जून तक दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के पार तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान में 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -

पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक तापमान में हर रोज तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। सोमवार से ही इसका असर दिखाई देने लग जाएगा। 5 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 7 जून को 40 डिग्री, और 9 जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा। यानी अगले कुछ दिनों तक लोग गर्मी से राहत की उम्मीद न करें। 9 जून के बाद भी तापमान में और बढ़ोतरी की ही संभावना है। लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी।

अप्रैल, मई में मौसम रहा सुहावना

weather मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। आपको बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही मौसम सुहाना बना हुआ था। कई तेज आंधी और जोरदार बारिश की वजह से मई में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मई माह में भी मौसम काफी सुहावना रहा था। जून में भी अभी तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-