WEATHER REPORT: लू के आसार, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश, आज क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala24NEWS Hapur WEATHER REPORT: उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में इन इलाकों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली थी। WEATHER मौसम विभाग के अनुसार , बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के छह राज्यों में लू चलने का अनुमान है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NEWS Hapur WEATHER REPORT: उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में इन इलाकों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली थी। WEATHER मौसम विभाग के अनुसार , बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के छह राज्यों में लू चलने का अनुमान है। वहीं, मोचा चक्रवात के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए 12 से 13 मई तक और आंध्र प्रदेश के लिए 13 से 15 मई तक लू की संभावना को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, भारत के दक्षिणी राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। WEATHER मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली WEATHER

राजधानी दिल्ली में आज भी तेज धूप का अनुमान है। WEATHER मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। आज के लिए अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- Advertisement -

मुंबई WEATHER

आर्थिक राजधानी मुंबई में आज दिन की शुरुआत आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ होगी। हालांकि, इसके बाद धूप खिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

चेन्नई WEATHER

चेन्नई में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोलकाता WEATHER

मौसम के पूर्वानुमान से संकेत मिलते हैं कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

Weather report: लू के आसार, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश, आज क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: लू के आसार, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश, आज क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: लू के आसार, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश, आज क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News