CLOSE

Viral Video पंछी की तरह भर सकते हैं उड़ान, बोले लोग; कार्टून और सुपर हीरो अब जिंदा हो जाएंगे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पक्षी की तरह हवा में उड़ने का सपना इंसान का बहुत ही पुराना सपना है। इसे इंसान ने कई तरीकों से पूरा भी किया है। वह हवाई जहाज पर ऊंची और लंबी उड़ाने भर सकता है। वह हैलीकॉप्टर से छोटी और कुछ कुछ पक्षियों की तरह उड़ान भर सकता है।

यहां तक कि वह कुछ पक्षियों की तरह हवा के सागर में पैराशूट के जरिेए गोता लगा कर या फिर ग्लाइडिंग कर उड़ सकता है। पर फिर भी पूरी तरह से पक्षियों के ही जैसा उड़ना एक सपना है। कुछ तकनीकें इस पर भी काम कर रही हैं। बता दें कि एक वायरल वीडियो में ऐसी ही एक तकनीक का प्रदर्शन किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पक्षी की तरह भरी ऊंची उड़ान (Viral Video)

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स बिलकुल फिल्मी अंदाज में अकेला ही पक्षी की तरह ऊंची उड़ान भरता दिखता है और पक्षी की तरह धीरे धीरे ही वह नजाकत से लैंडिंग भी करता दिखता है। उसके उड़ने और उतरने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। खास बात यह है कि उसे किसी तरह के भारी उपकरण अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

- Advertisement -

फ्लाई बोर्ड का दिया नाम (Viral Video)

वीडियो के कैप्शन में इसे फ्यूचरिस्टिक फ्लाईबोर्ड नाम दिया गया है। इसमें बताया गया है कि फ्रेंकी ज़ापाटा एक फ्रांसीसी वाटरक्राफ्ट पायलट हैं जो फ्लाईबोर्ड और फ्लाईबोर्ड एयर के आविष्कारक हैं और जापाटा रेसिंग के संस्थापक हैं। गैजेट का विवरण देते हुए यह भी बताया गया है कि 2014 में आविष्कार किया गर्या ZR का होवरबोर्ड, सर्फ़बोर्ड और स्केटबोर्ड का मिश्रण है। इसे रिमोट-नियंत्रित व्यक्तिगत वाटरक्राफ्ट से संचालित किया जाता है जो पानी के पंप को ताकत देता है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

वीडियो को journeyastral नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 4.9 मिलियन और 49 लाख लोग देख चुके हैं और करीब डेढ़ लाख लोग लाइक भी कर चुके हैं. लोगों ने कमेंट में इसकी मांग भी की है। एक यूजर ने कहा है कि कार्टून और सुपर हीरो अब जिंदा हो जाएंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-