CLOSE

UP News पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर नफीस ढेर, दो मुकदमें थे दर्ज, थाना प्रभारी बाल बाल बचे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Shamli: UP News सुबह शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी नफीस मारा गया। नफीस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमला और नकली करेंसी जैसे 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें तीन मामलों में वह वांछित था।

क्या है पूरा मामला (UP News)

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में नफीस गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Up news-
Up news-

मुठभेड़ में थाना प्रभारी बाल-बाल बचे (UP News)

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बाल-बाल बचे। उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मौके से एक .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

- Advertisement -

कौन था नफीस? (UP News)

मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 34 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस की कार्रवाई (UP News)

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में नफीस घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह मुठभेड़ शामली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-