UP News अमीर घर में शादी करने के लिए 1.5 साल तक फर्जी दरोगा बना घूमता रहा युवक, अब पहुंचा जेल

Khabarwala 24 News Shahjahanpur: UP News यूपी क जनपद Shahjahanpur के खुटार इलाके में पुलिस ने उस शख्स की पोल खोल दी, जो पिछले डेढ़ साल से खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बता रहा था। नाम है गौरव शर्मा, उम्र 30 साल, असली पता मथुरा। लेकिन खुटार के नौगांवा कोट मोहल्ले में किराए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Shahjahanpur: UP News यूपी क जनपद Shahjahanpur के खुटार इलाके में पुलिस ने उस शख्स की पोल खोल दी, जो पिछले डेढ़ साल से खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बता रहा था। नाम है गौरव शर्मा, उम्र 30 साल, असली पता मथुरा। लेकिन खुटार के नौगांवा कोट मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हुए वो दिन-रात खाकी वर्दी में घूमता था, दो स्टार लगाए, बैज चमकाए, पुलिस की फर्जी आईडी कार्ड लटकाए।

क्या है पूरा मामला (UP News)

सोमवार देर रात खुटार-पूरनपुर हाईवे पर रूटीन वाहन चेकिंग चल रही थी। एक मारुति सुजुकी कार आई, पुलिस ने रोका। ड्राइवर ने गाड़ी तो रोकी, लेकिन उसकी बॉडी लैंग्वेज कुछ अजीब लगी। तलाशी ली तो सीट के पीछे टंगी मिली पूरी यूपी पुलिस की वर्दी, पी-कैप, डंडा, बेल्ट, नेम प्लेट… सब कुछ। शक हुआ तो थाने ले आए। पहले तो गौरव ने टालमटोल किया, लेकिन जब सख्ती हुई तो टूट गया। कबूला कि वो फर्जी दरोगा है।

- Advertisement -

मोबाइल चेक किया तो हैरानी और बढ़ गई। दर्जनों फोटो में कहीं वर्दी में सैल्यूट मारते हुए, कहीं किसी के साथ खड़ा रौब झाड़ते हुए। फर्जी सब-इंस्पेक्टर की आईडी के अलावा दो और लोगों के फर्जी दस्तावेज भी मिले।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताई सच्चाई (UP News)

पूछताछ में गौरव ने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। बोला – “शादी के रिश्ते नहीं आ रहे थे सर, इसलिए दरोगा बन गया ताकि अच्छे घर में लड़की मिल जाए।” यानी अमीर घर में दामाद बनने के लिए पूरा डेढ़ साल खाकी का रौब झाड़ता रहा। टोल प्लाजा पर फ्री पास, लोगों को धमकाना, फोटो खिंचवाना – सब शौक पूरे करता रहा।

पुलिस ने जांच में जुटी (UP News)

अब पुलिस परत-दर-परत खोल रही है। फर्जी वर्दी कहां से सिलवाई? आईडी कार्ड किसने बनवाए? इन डेढ़ सालों में कहीं ठगी तो नहीं की? कहीं वसूली तो नहीं की? थाना प्रभारी आरके रावत ने साफ कहा है – जिस किसी को भी इस फर्जी दरोगा से धोखा हुआ हो, धमकी मिली हो या पैसे ऐंठे गए हों, वो खुटार थाने आए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News