CLOSE

Meerut News आस्था हत्याकांड, मां ने पहले हत्या की…फिर मौसेरे भाई और मामा ने जंगल में काटी गर्दन, अब तक नहीं मिला किशोरी का कटा सिर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: यूपी के जनपद Meerut में 12 वीं की छात्रा आस्था की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी उसका कटा हुआ सिर गंगनहर में तलाश कर रही है। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। आरोपी मौसेरे भाई गौरव की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही हैं। पुलिस ने छात्रा के पिता सीआरपीएफ के जवान रमेश को भी हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। केस की मजबूत पैरवी के लिए डीएनए टेस्ट कराने के साथ पुलिस इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य भी जुटा रही है। इसके अलावा अदालत में चार्जशीट जल्द दाखिल करने की भी तैयारी है।

क्या है पूरा मामला

Meerut जनपद के दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी आस्था की दोस्ती एक किशोर से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों अक्सर बात करते और मिलते थे। पुलिस के मुताबिक इसकी जानकारी होने पर बुधवार को मां राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने पति और अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। बुधवार रात को आस्था के महरौली निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू पुत्र कमल सिंह, मौसेरे भाई गौरव निवासी लडपुरा हापुड़ कार में शव को डालकर ले गए।

गंग नहर में फेंका सिर

महरौली के जंगल में ले जाकर छात्रा की गर्दन दरांती से काटकर धड़ से अलग की। धड़ बहादरपुर रजबहे में और कटे हुए सिर को जानी गंगनहर में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की सिर कटी लाश मिल गई। सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस नंगली साहिब निवासी छात्रा के नाबालिग दोस्त तक पहुंची। दोस्त ने ही मौके पर पहुंच कर आस्था की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दादरी गांव पहुंच कर पहले आस्था की मां राकेश देवी को और बाद में मामा कमल सिंह व समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को हिरासत में लिया।

- Advertisement -

Meerut पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा था

एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा था। परिजनों ने पहले शव की पहचान करने से ही इन्कार कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने आस्था की हत्या करना स्वीकार कर लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से मां समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए थे।

क्या कहते हैं एसपी सिटी

एसपी सिटी Meerut आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी गौरव को पुलिस तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ में तैनात आस्था के पिता की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। डीएनए के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल आदि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जानिए पूरा मामला

यूपी के मेरठ (Meerut) जिले में 12 वीं की छात्रा की उसकी मां ने हत्या कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) बुधवार को करीब दोपहर एक बजे अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी आस्था से फोन छीन लिया। इस बात को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इसके बाद राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने इस बारे में अपने भाइयों को बताया। वह भी कार से महरौली गांव से दादरी पहुंचे। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा और उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंककर चले गए।

- Advertisement -

फोन नंबर से हुआ हत्याकांड का खुलासा

जेब से मिले दोस्त के मोबाइल फोन नंबर से ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पहले पुलिस दोस्त तक पहुंची, उसने शव देख कर आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में मृतका की पहचान की। धड़ रजबहे में मिला, जबकि कटे सिर को गंगनहर में फेंका गया। ऐसे में यदि छात्रा के पास से मोबाइल नंबर नहीं मिलता तो छात्रा की पहचान कराना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता।

गुमशुदगी का रचते रहे नाटक

छात्रा की हत्या के बाद मां गुमशुदगी का नाटक रचती रही और छात्रा की तलाश में जुटी रही। ग्रामीण भी छात्रा को तलाश करने में लगे थे, मगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। बृहस्पतिवार शाम को दादरी गांव में घर पर कुछ पड़ोसी बैठे थे। उनका कहना था कि छात्रा गायब है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला। पुलिस जब गांव में आई तो पता चला कि उसकी हत्या हो गई।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-