Meerut Fire News मेरठ मेडिकल कॉलेज की गायनिक ओटी में लगी आग, मची अफरा तफरी; आग पर पाया काबू

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut Fire News यूपी के जनपद मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के गायनिक ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे अस्पातल परिसर में अफरा तफरी मच गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनमीत ये रही कि ओटी में आग के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मौजूद रहा।

बड़ा हादसा टला (Meerut Fire News)

बताया गया कि शुक्रवार को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के दूसरे माले की ऑपरेशन थिएटर में आग लगने गई। इस सूचना पर तत्काल अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियों द्वारा मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

अस्पताल में आग लगने की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं (Meerut Fire News)

बता दें कि कई सालों से अस्पताल में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। कुछ दिन पहले मेरठ से सटे बागपत के आस्था मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के संयुक्त राहत कार्य द्वारा आग पर काबू पाया जा सका था, यहां 12 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-