RLD News राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव

RLD News Khabarwala 24 News Lucknow: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने ने अपनी जंबो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में पश्चिमी यूपी को विशेष तरजीह दी गई है। रालोद के वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और 30 महासचिव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

RLD News Khabarwala 24 News Lucknow: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने ने अपनी जंबो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में पश्चिमी यूपी को विशेष तरजीह दी गई है। रालोद के वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और 30 महासचिव के अलावा 36 सचिव और 31 सदस्य बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रालोद विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथ ताल ठोक रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष और महासचिवों की घोषणा कर दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र खजूरी सिवालखास विधानसभा सीट से पार्टी टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व विधायक विनोद हरित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

- Advertisement -

सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह के अलावा अजीत दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुंवर नरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नरेन्द्र खजूरी, राम आत्रे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुंवर अय्यूब अली व आदित्य विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया है। इसी तरह शैलेन्द्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक, तिरसपाल मलिक, जितेन्द्र सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अंबुज पटेल, रजनीकांत मिश्र, मौलाना नजीमुद्दीन काजमी, हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गुर्जर, विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, अरुणेन्द्र पटेल, रामवती तिवारी, आरपी सिंह चौहान, धीर सिंह, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान, मनोज सिंह चौहान, शिव कुमार त्यागी, योगेश नौहवार, राम बहादुर चौधरी व राम निवास पाल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल समेत कई पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव Rld news राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूची में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News