Lucknow भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Lucknow Khabarwala 24 News Lucknow: प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष टंडन का निधन हो गया है। आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्वी सीट से विधायक थे। वह लंबे समय से बीमार थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आशुतोष टंडन को कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा था। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

आपको बता दें कि आशुतोष टंडन लखनऊ के सांसद रहे व पूर्व मंत्री लालजी टंडन के पुत्र थे। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। आशुतोष टंडन वर्तमान में लखनऊ पूर्व सीट से बीजेपी के विधायक थे।

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे टंडन (Lucknow)

आशुतोष टंडन को लोग ‘गोपाल जी’ टंडन के नाम से भी जानते थे। लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से हुई थी। वह साल 2013 में लखनऊ पूर्व सीट पर हुए उप-चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले साल 2012 में हुए चुनाव में उन्होने लखनऊ उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में टंडन के पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मुलन जैसे कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में वह लखनऊ से तीसरी बार विधायक बने थे। बताया गया कि उन्हें जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में कुछ सुधार हुआ था लेकिन फिर तबीयत बिगड़ गई। फिर से भर्ती कराया गया। जहां अब उन्होंने सभी को अलविदा कह दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-